Home Agra News सूबे में स्कूलों की बदली टाइमिंग : एक से कक्षा आठ तक...

सूबे में स्कूलों की बदली टाइमिंग : एक से कक्षा आठ तक के विद्यालय सुबह 9 से 3 बजे तक खुलेंगे

709
50

लखनऊ/आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय शनिवार से सुबह नौ बजे से शाम 3 बजे तक खुलने लगे। यह टाइमिंग एक अक्‍टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक लागू की गई है।

गौरतलब है कि यूपी में गर्मी के चलते अभी तक स्‍कूल सुबह आठ बजे से दो बजे तक चल रहे थे। शिक्षकों के लिए 2ः30 बजे तक रुकने का निर्देश था। एक अक्‍टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक स्‍कूल की टाइमिंग का निर्धारण भी सत्र की शुरुआत में ही कर दिया गया था। शनिवार को शिक्षक और विद्यार्थी बदली हुई टाइमिंग के हिसाब से विद्यालय पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here