Home Tech टेक्नोलॉजी का विस्तार कर रहा एप्पल, जल्द आएगा ये फीचर

टेक्नोलॉजी का विस्तार कर रहा एप्पल, जल्द आएगा ये फीचर

1020
33

सैन फ्रांसिस्को| दुनिया में तेज़ी से बदल रही टेक्नोलॉजी को देखते हुए एप्पल ने भी अपना विस्तार करना शुरू कर दिया है। एप्पल एक नए एप्पल टीवी डिवाइस पर काम कर रहा है, जिसे वह अगले साल तक ला सकता है। निक्केई एशिया समीक्षा के अनुसार, क्यूपर्टिनो बेस्ड टेक दिग्गज अगले साल के लिए वीडियो-ऑन-डिमांड सेवाओं के लिए एक नए एप्पल टीवी, होम एंटरटेनमेंट डिवाइस पर काम कर रहा है। जनवरी में आईओएस 13.4 बीटा में अनरिलीज्ड डिवाइस को लेकर संकेत मिलने के बाद से नए एप्पल टीवी के बारे में पूरे साल अफवाहें चलती रहीं।

एप्पल टिप्सटर जॉन प्रोसेर ने सुझाव दिया है कि नया एप्पल टीवी ए12एक्स बायोनिक चिप से लैस होगा। खबरों के मुताबिक एप्पल अपने हाई-एंड कंप्यूटरों के लिए आक्रामक प्रोडक्शन शेड्यूल भी तैयार कर रहा है, जिसमें 2021 के लिए मैकबुक प्रो और आईमैक प्रो शामिल हैं।
कंपनी अपने कंप्यूटर लाइनअप में इंटेल सेंट्रल प्रोसेसर को बदलने वाली है। इसकी जगह वह खुद का डिजाइन किया हुआ सीपीयू उपयोग करेगी जो ब्रिटिश चिप डिजाइनर आर्म की टेक्नॉलॉजी का उपयोग करके बनाया गया है। अपडेट होने की तैयारी में एप्पल टीवी लेन का मन बना चूका है, जिस पर तेज़ी से काम चल रहा है।

33 COMMENTS

  1. This incomparably praised sweepstakes principles, wow vegas casino , brings real casino thrills to your screen with no acquiring compulsory for core gameplay. Boasting millions of players and sinewy bonuses, it’s a go-to superior for horseplay, sound collective gaming across most of the US.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here