Home National दिल्ली बीजेपी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के बीच मुकाबला

दिल्ली बीजेपी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के बीच मुकाबला

768
0

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उतारा गया है। उनका मुकाबला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से होगा। तिवारी इस सीट से 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से दिलीप पांडे को मौका दिया है।

इस मौके पर शीला ने कहा- “मैं अपनी जिम्मेदारी निभाने की पूरी कोशिश करूंगी। मैं यहां से पहले लड़ चुकी हूं और लोग मुझे जानते हैं। हमने यहीं से मेट्रो शुरू की थी। हमारी लोगों के लिए काम करने की प्रतिष्ठा है।”

जयप्रकाश और अजय माकन पर कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा
2014 में कांग्रेस ने इस सीट पर जयप्रकाश अग्रवाल को मौका दिया था। हालांकि, वे तीसरे स्थान पर रहे थे। जेपी अग्रवाल को इस बार कपिल सिब्बल की जगह चांदनी चौक सीट से मौका दिया गया है, यहां उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से होगा। वहीं, नई दिल्ली सीट पर पार्टी ने एक बार फिर अजय माकन पर भरोसा जताया है। 2014 में भाजपा की मीनाक्षी लेखी यहां से चुनाव जीती थीं। माकन तीसरे नंबर पर रहे थे।

1984 में कन्नौज से पहली बार बनीं थी सांसद

शीला दीक्षित ने पहली बार 1984 में कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा था। यहां उन्होंने सपा के छोटे सिंह यादव को हराया था। 1984 से 1989 तक सांसद रहने के दौरान वे यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वीमेन में भारत की प्रतिनिधि रही चुकी हैं। इसके बाद 1998 में वे नई दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं और 2013 तक इस पद पर रहीं।

2014 में दिल्ली की सातों सीटें जीती थी भाजपा

सीट प्रत्याशी 2014 में कौन जीता
चांदनी चौक जे.पी. अग्रवाल हर्षवर्धन (भाजपा)
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली शीला दीक्षित मनोज तिवारी (भाजपा)
ईस्ट दिल्ली अरविंदर सिंह लवली महेश गिरी (भाजपा)
नई दिल्ली अजय माकन मीनाक्षी लेखी (भाजपा)
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली (एससी) राजेश लिलोथिया उदित राज (भाजपा)
वेस्ट दिल्ली महाबल मिश्रा प्रवेश वर्मा (भाजपा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here