Home National प्रियंका की कांग्रेस में एंट्री से सबसे ज्यादा किसे होगा नुकसान? सर्वे...

प्रियंका की कांग्रेस में एंट्री से सबसे ज्यादा किसे होगा नुकसान? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा…

1255
0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर तिथियों की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में राजनीतिक दल चुनावी मैदान मेें कूदने को कमर कसकर तैयार हैं। बीते माह पूर्वी यूपी की बनीं महासचिव प्रियंका गांधी से किस पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान होगा? किसे फायदा? यह तो समय के गर्भ में है। लेकिन राजनीतिक पंडितों का अंकगणित क्या कहता है जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्वी यूपी की महासचिव के तौर पर नियुक्त हुईं प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। बुधवार को जब प्रियंका गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तो यूपी का सियासी पारा भी गर्म हो गया। सियासी गलियारों में चर्चा छिडऩे लगी कि क्या प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस को फिर से खड़ा कर पाएंगी? सवाल यह भी बड़ा है कि क्या प्रियंका गांधी की यूपी में सक्रिय तौर पर एंट्री से सपा-बसपा के महागठबंधन या फिर भाजपा पर असर पड़ेगा और अगर पड़ेगा तो कितना? इन सवालों को लेकर एक बड़ा सर्वे सामने आया है। सर्वे के नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं।

सर्वे के नतीजे बेहद चौंकाने वाले इंडिया टुडे पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज के तहत 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए सर्वे के मुताबिक, सर्वे में शामिल 57 फीसदी लोगों का मानना है कि सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री से यूपी में कांग्रेस के पुनरुद्धार में कोई मदद नहीं मिलेगी। सर्वे में सामने आया कि केवल 27 फीसदी लोग सोचते हैं कि प्रियंका गांधी के आने से यूपी में कांग्रेस का चुनावी सितारा चमकेगा।

सर्वे में शामिल लोगों से जब पूछा गया कि प्रियंका के आने से यूपी में कौन सी पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान होगा तो 56 फीसदी लोगों का कहना था कि सपा-बसपा के गठबंधन पर प्रियंका की एंट्री भारी पड़ेगी। इन 56 फीसदी लोगों में वो 27 प्रतिशत लोग भी शामिल थे, जिन्होंने यह माना कि प्रियंका गांधी की एंट्री कांग्रेस को यूपी में संजीवनी प्रदान करेगी। सर्वे में 31 फीसदी लोगों का कहना है कि प्रियंका यूपी में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here