Home National प्रियंका के सामने राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी ने मांग- राम...

प्रियंका के सामने राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी ने मांग- राम मंदिर निर्माण का माँगा वादा करें

1217
4
PTI3_18_2019_000088B

अयोध्या। लोकसभा चुनाव में सक्रिय प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से वाराणसी का दौरा किया और अब 27 मार्च को वह अयोध्या पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी के इस दौरे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा है कि यह सब सिर्फ राजनीति से प्रेरित है।

गौरतलब है कि इस दौरे पर प्रियंका गांधी हनुमान गढ़ी में दर्शन के साथ पूजा-अर्चना भी करेंगी। इसी पर सवाल उठाते हुए राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा, ‘प्रियंका गांधी का हनुमान गढ़ी का दर्शन कार्यक्रम राजनीति से प्रेरित है। प्रियंका क्या विवादित स्थल पर विराजमान राम लला का दर्शन करने जाएंगी? मंदिर का विवाद कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़ा है।’

सत्येंद्र दास ने यह भी कहा, ‘प्रियंका गांधी राम लला का दर्शन करें और बयान दें कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।’ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक प्रियंका गांधी का रोड शो अयोध्या से शुरू होकर फैजाबाद नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जाएगा, जो नाका मुजफ्फरा से होकर मिल्कीपुर कुमारगंज की ओर प्रस्थान कर जाएगा। जहां से उसी दिन प्रियंका अयोध्या जिले की सीमा छोड़ कर अमेठी लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश कर जाएंगी।

हिंदुत्व को आधार बना कर होगा रोड शो
सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार प्रियंका का अयोध्या रोड शो बीजेपी के गढ़ में उसी की काट के अजेंडे पर आधारित होगा। वह सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर रूख करती हुई पहले सीधे अयोध्या जाएंगी, जहां मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगी। उनसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी विवादित ढांचा विध्वंस के 26 साल बाद सितंबर 2016 में अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान पहली बार हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने संतों का आशीर्वाद भी हासिल किया था। उनके बाद अब उनकी बहन प्रियंका भी अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में माथा टेकेंगी।

4 COMMENTS

  1. Hi there! Do you know if they make any plugins to
    help with SEO? I’m trying to get my website to rank for some targeted
    keywords but I’m not seeing very good results. If you know of any please share.
    Thanks! You can read similar article here: Blankets

  2. Hi! Do you know if they make any plugins to assist
    with Search Engine Optimization? I’m trying to get my website to rank for some
    targeted keywords but I’m not seeing very good gains.

    If you know of any please share. Appreciate it! You can read similar
    blog here: Code of destiny

  3. I’m really impressed with your writing abilities and also with the layout to your weblog. Is this a paid topic or did you modify it yourself? Anyway keep up the nice high quality writing, it’s uncommon to look a nice blog like this one today. I like tbi9.com ! It is my: Madgicx

  4. I’m extremely impressed together with your writing talents as well as with the layout to your weblog. Is this a paid subject matter or did you modify it yourself? Anyway keep up the excellent high quality writing, it’s uncommon to look a nice blog like this one these days. I like tbi9.com ! My is: Stan Store

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here