Home Business शेयर बाजार में 346 अंक की उछाल के साथ निफ्टी में 100...

शेयर बाजार में 346 अंक की उछाल के साथ निफ्टी में 100 अंक बढ़त

627
14
  • यस बैंक के शेयर में 3% बढ़त, टाटा मोटर्स में 1.9% तेजी
  • जी एंटरटेनमेंट का शेयर 2% लुढ़का, टीसीएस में 1% गिरावट

विजनेस डेस्क। शेयर बाजार ने आज बढ़त बनी हुई है। कारोबार के दौरान 346 सेंसेक्स अंक की बढ़त के साथ 37,045.89 पर पहुंच गया। निफ्टी में 101 प्वाइंट की तेजी देखी गई। इसने 10,964.15 का उच्च स्तर छुआ। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में ज्यादा खरीदारी हो रही है।
सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में उछाल आया। यस बैंक के शेयर में 3% बढ़त दर्ज की गई। टाटा मोटर्स 1.9% चढ़ा। बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक में 1.5% से 1.8% तक तेजी देखी गई।

दूसरी ओर टीसीएस के शेयर में करीब 1% गिरावट दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.4% नीचे आ गया। आईटीसी, पावर ग्रिड और इन्फोसिस के शेयरों में फ्लैट स्तरों पर ट्रेडिंग देखी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here