Home Entertainment इश्क पश्मीना में मालती के अभिनय से प्रभावित फिल्म निर्माता गुरुस्वरूप श्रीवास्तव...

इश्क पश्मीना में मालती के अभिनय से प्रभावित फिल्म निर्माता गुरुस्वरूप श्रीवास्तव ने किया आगामी फिल्म में अहम किरदार देने का वादा

761
37
मुंबई में फिल्म इश्क पश्मीना के प्रीमियर के मौके पर एक्ट्रेस मालती चाहर के साथ फिल्म निर्माता एवं कला प्रेमी गुरुस्वरूप श्रीवास्तव
  • आगरा की बेटी ने बॉलीवुड में भरी बड़ी उड़ान, दमदार अभिनय से लोगों को बनाया दीवाना
    कला प्रेमी और फिल्म निर्माता गुरुस्वरूप श्रीवास्तव हॉलीवुड फिल्म रामायण का कर रहे है निर्माण

आगरा। 23 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म इश्क पश्मीना से आगरा की बेटी और भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बॉलीवुड फिल्म में अपना डेब्यू किया है। निर्देशक अरविन्द पांडे की इस फिल्म में मालती चाहर लीड रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में भाविन भानुशाली बतौर अभिनेता दिख रहे हैं।

मुंबई में फिल्म इश्क पश्मीना के एक भव्य प्रीमियर में फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई जिसमें विश्व विख्यात कला प्रेमी और फिल्म निर्माता गुरुस्वरूप श्रीवास्तव भी मालती के बुलावे पर पहुंचे। फिल्म को देखने के बाद उन्होंने मालती के अभिनय की जमकर तारीफ़ की, यही नहीं उन्होंने इस दौरान अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म रामायण में एक अहम किरदार देने का वादा भी किया। ज्ञात हो गुरुस्वरूप श्रीवास्तव आगरा के दयालबाग के निवासी हैं जोकि पिछले कई दशक से मायानगरी मुंबई में आगरा का नाम रोशन कर रहे हैं। एमएफ हुसैन की 100 पेंटिंग 100 करोड़ में खरीदने के बाद गुरुस्वरूप विश्व स्तर पर चर्चाओं में आये थे। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मालती फेमिना मिस इंडिया 2014 में उपविजेता के रूप में दूसरे नंबर पर रही थीं। मालती ने साल 2017 में फिल्म ‘मैनीक्योर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उसके बाद मालती ने फिल्म जीनियस (2018) और हश (2021) में भी काम किया। वह म्यूजिक एल्बम ‘साडा जलवा’ में भी नजर आई थीं। मालती का जन्म 15 नवंबर 1991 को आगरा में हुआ था। वह दीपक चाहर की बड़ी बहन और क्रिकेटर राहुल चाहर की चहेरी बहन हैं। उनके पिता लोकेंद्र सिंह चाहर एक सेवानिवृत्त भारतीय वायु सेना अधिकारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here