देहरादून/शिमला/श्रीनगर। मसूरी में बर्फबारी की खबर मिलते ही आसपास से शहरों की गाड़ियों का काफिला मसूरी की ओर चल पड़ा। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शनिवार को जारी है। सूबे के कई पर्यटन स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
धनोल्टी क्षेत्र में तेज बर्फबारी मसूरी में शनिवार को अचानक शुरू हुई बर्फबारी, वीकेंड होने की वजह से भारी संख्या में मसूरी पहुंच रहे पर्यटक कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बर्फबारी से न्यूनतम तापमान बढ़ा, लोगों को कड़ाके की ठंड से मिली राहत देश के कई पहाड़ी इलाकों में शनिवार को जमकर बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के मसूरी में शनिवार को अचानक बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ते ही मसूरी के कंपनी गार्डन, लाल टिब्बा और धनोल्टी क्षेत्र में तेज बर्फबारी शुरू हो गई।

इस दौरान पर्यटक खूब मजे करते दिखे। बर्फबारी की खबर मिलते ही आसपास से शहरों की गाड़ियों का काफिला मसूरी की ओर चल पड़ा। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शनिवार को जारी है। सूबे के कई पर्यटन स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
सड़क पर कई फीट जमी बर्फ मसूरी शहर में ओलावृष्टि के साथ तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, छह जनवरी से मौसम बदलने का अनुमान है। इस दौरान पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग में भी बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। औली में गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई थी। यहां सड़क पर कई फीट बर्फ जमी होने के कारण पर्यटकों के वाहन उसमें फंस गए थे। रात अधिक होने पर वे वाहन वहीं पर छोड़कर पैदल ही जोशीमठ के लिए निकल गए थे। शनिवार और उसके बाद रविवार यानी वीकेंड होने की वजह से भारी संख्या में लोगों के मसूरी पहुंचने की उम्मीद है।

हिमाचल में भी शीतलहर
हिमाचल के आदिवासी बहुल जिले किन्नौर के कल्पा में हल्की बर्फबारी (0।2 सेमी) हुई, जबकि भुंतार (7।8 मिमी), शिवबाग (6।2 मिमी) और मनाली (1 मिमी) सहित राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थल मनाली, डलहौजी, केलांग और कल्पा में तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया। राज्य में केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 10।5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मनाली में शून्य से नीचे रहा तापमान
सिंह ने बताया कि कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली और डलहौजी में तापमान शून्य से 1।2 और शून्य से 0।6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उन्होंने बताया कि शिमला, सोलन और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 0।7, 2 और 2।8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी
कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हल्की बर्फबारी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ा और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में कई स्थानों, जम्मू के पर्वतीय क्षेत्रों और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से पांच इंच तक की बर्फबारी हुई।’

ठंड से मिली राहत
अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों ही केंद्र – शासित क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हल्की से मध्यम बर्फबारी छह से सात जनवरी की शाम में हो सकती है।’ अधिकारी ने बताया कि ताजा बर्फबारी से घाटी में रहनेवाले लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है और रात के तापमान में भी सुधार हुआ। श्रीनगर में शुक्रवार रात में तापमान शून्य से 0।1 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे दर्ज किया गया, जो कि बृहस्पतिवार रात में शून्य से 3।7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमार्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान रात में शून्य से 6।5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछली रात से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। पहलगाम क्षेत्र में शुक्रवार रात में तापमान शून्य से 2।5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 18।3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।





































Đăng ký tài khoản tại đây là bước đầu tiên để bạn có thể tham gia vào các trò chơi và dịch vụ cá cược trực tuyến hấp dẫn. 188V Quy trình này vô cùng đơn giản, chỉ mất vài phút để hoàn tất. Dưới đây là hướng dẫn cụ thể để bạn có thể dễ dàng tạo tài khoản và bắt đầu trải nghiệm ngay. TONY03-07O