लखनऊ। समाजवादी पार्टी (एसपी) के पूर्व नेता अमर सिंह इन दिनों गिरते स्वास्थ्य की वजह से चल रहे परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिता की पुण्यतिथि के मौके पर मंगलवार को अपने ऑफिशल अकाउंट से पोस्ट किया है।अमर सिंह और अमिताभ बच्चन दोनों के परिवारों के बिच अच्छे सम्बन्ध मने जाते है जिस कारण किसी वजह से दोनों परिवारों के बिच अनबन होने के कारण अमर सिंह की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी है जिस वजह से अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से माफी भी मांगी है।
जिंदगी और मौत से लड़ रहा हूं अमर सिंह ने लिखा है, ‘आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और मुझे इसी को लेकर अमिताभ बच्चन जी का एक मेसेज मिला। आज जीवन के इस वक्त में जब मैं जिंदगी और मौत से लड़ रहा हूं, मैं अमित जी और पूरे परिवार से अपनी टिप्पणियों को लेकर माफी मांगना चाहता हूं। ईश्वर उन सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।’
‘टूट की चुभन भी उतनी ही ज्यादा होती है’
कभी बच्चन परिवार के बेहद करीबी रहे अमर सिंह ने कहा, ‘आज के दिन मेरे पूज्य पिताजी का स्वर्गवास हुआ था। इस तारीख को पिछले एक दशक से लगातार अमिताभ बच्चन संदेश भेजते हैं। जब दो व्यक्तियों में बहुत स्नेह होता है और उसमें कुछ कम या अधिक अपेक्षाएं या उपेक्षाएं होती हैं। उन संबंधों में बहुत उबाल आता है और बहुत उग्र प्रतिक्रियाएं होती हैं। संबंध जितना अधिक निकट होता है, उसकी टूट की चुभन भी उतनी अधिक नुकीली होती है।’
‘जुम्मा चुम्मा से मना क्यों नहीं करतीं’
महिला अपराधों पर जया बच्चन ने एक भाषण दिया था। इस पर अमर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था, ‘आप मां हैं , पत्नी हैं। मां-पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि जुम्मा चुम्मा दे दे, न करें। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती नायिका के साथ आज रपट जइयो, हमें न भुलइयो न करो। आप अपनी पुत्रवधु से क्यों नहीं कहतीं कि ये जो दिल है मुश्किल में जो उन्होंने परिदृश्य किए हैं, वह न करें। आप अपने बेटे अभिषेक को क्यों नहीं कहतीं, जिसमें नायिका लगभग नग्न हो जाती है, कि ऐसे दृश्य न करें।’





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.