
- पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकार ने रिव्यू पिटीशन दायर की थी।
- जेईई मेन परीक्षा 1 सितंबर से शुरू हो गई है, नीट-यूजी का एग्जाम 13 सितंबर को होना है।
नईदिल्ली। JEE-NEET रद्द करने के लिए दायर की गई छह राज्यों की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी। अब नीट-यूजी परीक्षा 13 सितंबर से ही होगी। जेईई मेन 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है।
28 अगस्त को दायर की थी याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त के फैसले में परीक्षा तय तारीख से कराने का आदेश दिया था। इस फैसले के खिलाफ छह राज्यों के कैबिनेट मंत्रियों ने 28 अगस्त को पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी। याचिका दायर करने वाले राज्यों में पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र शामिल हैं।
महामारी और बाढ़ की वजह से परीक्षा स्थगित करने की मांग
देश भर में महामारी और कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, कई छात्र संगठन और राजनीतिक दलों ने परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विरोध के बावजूद कोरोना से बचाव के लिए जरूरी गाइडलाइंस के साथ जेईई मेन 1 सितंबर से शुरू कर दी गई है। यह 6 सितंबर तक चलेगी। उधर, मेडिकल में एडमिशन के लिए होने वाली नीट परीक्षा 13 सितंबर को होगी।





































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.