
चंडीगढ़। पिछले 23 अगस्त को खबर आयी कि टिकटॉक स्टार बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया हैं। खबर से सभी हैरान थे कि आखिर सिनेमा में दिल का दौरा पड़ने से इतनी मौतें क्यों हो रही हैं लेकिन परिवार ने साफ कहा कि सोनाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई है क्योंकि सोनाली ने मौत से कुछ घंटों पहले अपनी बेटी से बात की थी और कहा था कि जब से खाना खाया है कुछ अजीब लग रहा हैं। परिवार का शक है कि सोनाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं बल्कि हत्या हैं। मामले ने तब नया मोड़ लिया जब सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी। पोस्टमार्टम से पता चला कि उनके शरीर पर नुकीली चीज से वार किया गया है क्योंकि उनके शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार ने सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करवायी है। अब पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर हिसार में ले आया गया हैं। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गोवा पुलिस ने गुरुवार को हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट के दो सहयोगियों को उनकी हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया, जब पोस्टमार्टम से पता चला कि उनके शरीर पर कई चोटें थीं। गोवा पुलिस के अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि सोनाली फोगाट के शरीर पर कोई धारदार चोट नहीं थी।
फोगट की मौत के मामले में जो दो सहयोगी आरोपी हैं, उनका नाम सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी हैं। दोनों आरोपियों का नाम फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को अंजुना पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में दर्ज किया है। सगवान और वसी 22 अगस्त को फोगाट के साथ गोवा पहुंचे थे।
टिकटॉक पर पहली बार प्रसिद्धि पाने वाले फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत लाया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। गुरुवार सुबह उसके शरीर का पोस्टमार्टम किया गया और इसके तुरंत बाद, अंजुना पुलिस ने मामले में हत्या का आरोप जोड़ा और सागवान और वासी को गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भाजपा की नेता सोनाली फोगाट का परिवार उनकी मौत की सीबीआई जांच कराना चाहता है, तो इस पर विचार किया जाएगा। फोगाट की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग के बारे में उन्होंने कहा, परिवार जो चाहेगा, हम वह करेंगे। खट्टर ने कहा, अगर परिवार लिखित अनुरोध करता है, तो हम इस मुद्दे पर आगे विचार करेंगे।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.