Home Agra News पर्यावरणविद व चिकित्सक डॉ. शरद गुप्ता को मिला पृथ्वी अवार्ड

पर्यावरणविद व चिकित्सक डॉ. शरद गुप्ता को मिला पृथ्वी अवार्ड

2360
47
  • ईएसजी रिसर्च फाउंडेशन के कार्यक्रम में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व अभिनेता विवेक ओबरॉय ने दिया सम्मान

आगरा। पर्यावरणविद एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शरद गुप्ता को शुक्रवार को दिल्ली के श्रंगरीला होटल में आयोजित ईएसजी रिसर्च फाउंडेशन की दो दिवसीय पर्यावरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून, न्याय मंत्री एवं संसदीय कार्य अर्जुनराम मेघवाल और अभिनेता विवेक ओबरॉय द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी में पृथ्वी अवार्ड 2023 प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. शरद गुप्ता द्वारा सूरसरोवर पक्षी विहार (कीठम) आगरा का क्षेत्रफल सर्वाेच्च न्यायालय के माध्यम से 403 हेक्टेयर से बढ़ाकर 800 हेक्टेयर कराने एवं ताज ट्रैपेजियम जोन विशेष रुप से विश्व धरोहर ताज महल को पर्यावरण प्रदूषण से संरक्षित रखने हेतु किये जा रहे अथक प्रयासों के लिये उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here