Home Agra News मिलेट पोषण का है पावरहाउस

मिलेट पोषण का है पावरहाउस

401
20
  • हॉर्टिकल्चर क्लब ने मिलेट के प्रति जागरूकता पैदा करने को फेयरफील्ड मैरियट में किया कार्यशाला आयोजित

आगरा। हॉर्टिकल्चर क्लब द्वारा लोगों में मिलेट के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु शुक्रवार को कॉसमॉस मॉल के फेयरफील्ड मैरियट में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में मीतू सिंह एवं डॉ. सुशील गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपिका गुप्ता ने, अध्यक्षा लवली कथूरिया ने की। मुख्य वक्ता सुमिता गुप्ता व मीनाक्षी किशोर ने मिलेट के विषय में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर लोगों के जिज्ञासा को शांत किया। मिलेट पोषण का पावरहाउस बताते हूए कहा कि मिलेट ग्लूटेन.मुक्त होता है और कुल मिलाकर पचाने में आसान होता है।

कार्यक्रम में रहे मौजूद
कार्यक्रम में मानवीर सिंह, डेज़ी गुजराल, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. मुकुल पांड्या, रेनू भगत, रितु बजाज व डॉली मदान की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में निक्की चोपड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here