Home International विश्व धरोहर दिवस: आज ऐतिहासिक स्मारकों का करें फ्री में दीदार

विश्व धरोहर दिवस: आज ऐतिहासिक स्मारकों का करें फ्री में दीदार

2766
137

ग्लोबल डेस्क। अगर आप लाल किला, ताजमहल, कुतुब मीनार जैसी देश की ऐतिहासिक धरोहरों और स्मारकों को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज आपके लिए अच्छा मौका है। 18 अप्रैल यानी विश्व धरोहर दिवस के दिन देश की ऐतिहासिक जगहों और स्मारकों पर घूमने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी कि आज आप दुनिया भर में प्रसिद्ध ताजमहल, लाल किला, हुमायूं का मकबरा सहित सभी ऐतिहासिक धरोहरों पर फ्री एंट्री ले सकते हैं।

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग (Archaeological Survey of India) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 18 अप्रैल को देश में ऐतिहासिक स्मारकों (मॉन्युमेंट्स) को घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा। इनमें आगरा, औरंगाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, धारवाड़ और गोवा में स्थित स्मारक शामिल हैं। आम दिनों में यहां घूमने के लिए शुल्क देना होता है।

18 अप्रैल को पूरी दुनिया विश्व धरोहर दिवस के तौर पर मनाती है। इस दिन की शुरुआत 1982 में हुई थी। हालांकि यूनेस्को ने इसे साल 1983 में मान्यता दी थी। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भारत के 37 स्थल शामिल हैं। इनमें लाल किला, ताजमहल, हंपी, जयपुर का जंतर-मंतर, अजंता-ऐलोरो की गुफाएं जैसी प्राचीन और महत्वपूर्ण जगहें शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here