Home International ‘मोईन उल हक’ को भारत में पाकिस्तान ने अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त...

‘मोईन उल हक’ को भारत में पाकिस्तान ने अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया

24715
8947

ग्लोबल डेस्क। पाकिस्तान ने राजनयिक मोईन उल हक को सोमवार को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को भारत,चीन और जापान सहित करीब 2 दर्जन देशों में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्तों/राजदूतों की नियुक्ति को मंजूरी दी। हक फिलहाल फ्रांस में पाकिस्तान के राजदूत हैं।

पाकिस्तान के नए विदेश सचिव के रूप में सोहेल महमूद की नियुक्ति के बाद से ही भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त का पद रिक्त था।
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक विडियो मैसेज में कहा, ‘नई दिल्ली, भारत, बहुत महत्वपूर्ण है। सलाह के बाद मैंने फ्रांस में मौजूदा राजदूत मोईन उल हक को नियुक्त करने का फैसला लिया है। उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा, आशा है कि वह बेहतर करेंगे।’

कुरैशी ने कहा कि भारत में चुनावी प्रक्रिया खत्म होने वाली है और यह संभव है कि चुनाव के बाद बातचीत व संबंधों का नया सिलसिला शुरू हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here