Home Lifestyle इन फेमस बायोस्फीयर रिजर्व में बनाइए घूमने का प्लान

इन फेमस बायोस्फीयर रिजर्व में बनाइए घूमने का प्लान

1605
33

ट्रेवल डेस्क। भारत में 18 से अधिक बायोस्फीयर रिजर्व हैं। जहां वनस्पतियों और जीवों को पोषण और संरक्षण किया जाता है। यहां इन पर स्टडी भी की जाती है। इसके अलावा पर्यटन के लिहाज से बायोस्फीयर रिजर्व काफी लोकप्रिय हैं। आइए, आपको भारत के कुछ फेमस बायोस्फीयर रिजर्व के बारे में बताते हैं जहां घूमने के लिए आपको प्लान जरूर बनाना चाहिए।

भारत का सबसे फेमस नेशनल पार्क ‘नीलगिरि’
यह भारत में सबसे फेमस बायोस्फीयर रिजर्व और दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है। प्रसिद्ध नीलगिरि पहाड़ियों की तलहटी में स्थित, पश्चिमी और पूर्वी घाटों का मिलन स्थल इस जगह को देखने के लिए आपको ललचा देगा।

वनस्पतियों की 300 से अधिक किस्म मिलेंगी ‘नंदा देवी’ में
समुद्र तल से 3500 मीटर की ऊंचाई पर नंदादेवी बायोस्फीयर आपके बकेट लिस्ट का हिस्सा जरूर होना चाहिए। यहां वनस्पतियों की 300 से अधिक किस्म मिलती हैं। यह रिजर्व पक्षियों के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां तितलियों की कई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इस जगह की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर तक है जब आप किसी भी समय जल्द ही यात्रा की योजना बना रहे हैं।

‘पचमढी’ बायोस्फीयर में मिट्टी के कई नमूने
मध्य प्रदेश में पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व सतपुड़ा रेंज का एक प्रमुख हिस्सा है। यहां अलग-अलग प्रकार की मिट्टी भूवैज्ञानिक चट्टान देखने को मिलते हैं। पूरी जगह को अच्छी तरह एक्सप्लोर करने के लिए आपको अच्छा-खासा समय देना होगा।

नेचर लवर्स की फेवरेट जगह ‘सुंदरवन’
यह वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और नेचर लवर्स की फेवरेट जगहों में से एक है। यह बंगाल टाइगर और विभिन्न प्रकार के पक्षियों, अकशेरुकी प्रजातियों और नमक-पानी के मगरमच्छ के लिए सबसे बड़े भंडार में से एक है। यह बंगाल टाइगर और विभिन्न प्रकार के पक्षियों और मगरमच्छों के लिए जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here