बिजनौर। सीएम योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे। भाई – बहन की जोड़ी पर चुटकी लेते हुये। योगी आदित्यनाथ बोले की बापू ( महात्मा गाँधी ) ने 1947 में कहा था की अब कांग्रेस का काम समाप्त हो गया है अब इसका विसर्जन कर देना चाहिये। वह जानते थे कि कांग्रेस का मतलब अब एक परिवार होने जा रहा है। अब पार्टी का विसर्जन होगा। यूपी सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बापू के सपने को साकार करने के लिए भाई-बहन आ चुके हैं। दोनों पार्टी का विसर्जन करेंगे। योगी ने बिजनौर से कांग्रेस प्रत्याशी ( नसीमुद्दीन सिद्दीकी) पर तंज कसते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने जो प्रत्याशी दिया है वह तो उनसे भी बड़ा भागी है। भाई-बहन (राहुल और प्रियंका) का जो प्रत्याशी है, उसने पिछली बार बहन जी (मायावती) को जीरो पर पहुंचा दिया था। अब इस बार भाई-बहन की जोड़ी को जीरो पर पहुंचा देगा। इसमें कोई संदेह नहीं है।’ यूपी सीएम का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला यहीं नहीं थमा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देश में पाकिस्तान का झंडा फहारने की इसीलिए उनके नामांकन के दौरान तिरंगे की जगह पाकिस्तान का चांद-सितारा फहाराया गया। बिजनौर महात्मा विदुर की धरती है। विदुर ने ही द्रौपदी के चीरहरण पर उसके खिलाफ बोलने का साहस किया था। अब यहां एसपी, बीएसपी और कांग्रेस का चीरहरण होने वाला है।
7 चरणों में होगा उत्तर प्रदेश के चुनाव
2019 लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही सभी राजनैतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियों ने अपने – अपने जुमलों के साथ चुनाव जीतने की तैयारी करली है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव की रणभेरी बजते ही फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया है वहीं कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार के विदाई पर्व का पहला दिन करार दिया है। इस चुनावी समर की सबसे बड़ी जंग उत्तर प्रदेश में ही लड़ी जानी है, जहां 7 चरणों मतदान है। 23 मई को काउंटिंग होगी।