Home Business सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट के साथ, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का...

सेंसेक्स में 200 अंक की गिरावट के साथ, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का 12% लुढ़का शेयर

499
14
  • टाटा स्टील के शेयर में 4% और महिंद्रा एंड महिंद्रा का 5% की गिरावट
  • जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 7% तेजी, यस बैंक में 3% बढ़त

बिज़नेस डेस्क । शेयर बाजार शुरुआती बढ़त गंवाकर नुकसान में आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 201 अंक गिरकर 36,775.72 पर आ गया। निफ्टी में 68 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 10,880.75 का निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 और निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 12% लुढ़क गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 5% नुकसान देखा गया। टाटा स्टील 4.3% और टाटा मोटर्स 3.4% टूट गया।

दूसरी ओर जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 7% उछाल दर्ज किया गया। यस बैंक के शेयर में 3% तेजी बनी हुई है। कारोबार के दौरान 6% तक उछला था। सिप्ला में 2.8% और हिंदुस्तान यूनीलीवर में 2.2 फीसदी बढ़त देखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here