Home health एक्स्ट्रा कलेस्ट्रॉल बड़ा सकता है आपकी मुश्किलें

एक्स्ट्रा कलेस्ट्रॉल बड़ा सकता है आपकी मुश्किलें

1600
107

हैल्थ।हमारे शरीर में कलेस्ट्रॉल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह सेल्स के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा कलेस्ट्रॉल फैट को खून में घुलने से रोकता है। शरीर में हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (अच्छा कलेस्ट्रॉल) और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (खराब कोलेस्ट्रॉल) पाया जाता है। अच्छा कलेस्ट्रॉल हल्का होने के कारण ब्लड वेसेल्स में जमे फैट को अपने साथ बहा ले जाता है। वहीं, खराब कलेस्ट्रॉल ज्यादा चिपचिपा और गाढ़ा होता है जो हमारे शरीर को काफी नुकसानदायक पहुंचा सकता है। इसके साथ ही एक्स्ट्रा कलेस्ट्रॉल से गंभीर बीमारियां भी ही सकती है क्योकि जब खराब कलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है तो यह ब्लड वेसेल्स और धमनियों की दीवारों पर जम जाता है। इस कारण खून के बहाव में रुकावट आ जाती है। इसके ज्यादा होने के कारण हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को कम करना बहुत जरूरी होता है। जिन्हें खाकर आप खराब कलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

​जैतून का तेल

जैतून के तेल में मोनोसैचरेटेड फैटी ऐसिड्स होते हैं। जैतून का तेल इस्तेमाल करने से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसके साथ ही शरीर के लिए काफी फैयदेमंद होता है। जैतून के तेल को सलाद और फल-सब्जियों के साथ खाना चाहिए।

चाय
चाय में एलडीएल कलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने वाले तत्व होते हैं। तीन सप्ताह तक ब्लैक टी लगातार पीने से ब्लड लिपिड को 10 प्रतिशत तक कम कर देता है।

पालक

पालक हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही पालक कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती है। पालक खाने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here