Home Regional आपसी मेलजोल से पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएं

आपसी मेलजोल से पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएं

406
15
  • भाजपा के होली मिलन समारोह में विधायक, पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से की अपील

फतेहाबाद/आगरा। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को भाजपा का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हो गया। विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा ज़िला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मेलजोल से पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने की अपील की। सभी को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम की संयोजक फतेहाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष आशा देवी चक ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
लोक गायकों ने गाए होली के गीत
फतेहाबाद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दोपहर भाजपा का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पहुंचे भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा नहीं सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आपसी भेदभाव भुलाकर आपस में सद्भाव के साथ पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएं। वहीं पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीराज सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे होली के माध्यम से आपसी सद्भाव बनाए तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाये। इस दौरान बड़ी संख्या में दूरदराज से आए लोक गायकों ने होली के गीत गाए।
कार्यक्रम के दौरान रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा देवी चक, रवि शल्या, नितिन गुप्ता, मयंक जादौन, राज कुमार चक, तरुण असोलिया, दीपा राठौर, अमित गोरख, वीरेंद्र सिसोदिया, जयप्रकाश शर्मा, श्रीराम मास्टर, राजू ठगेले, मिथुन चक, राधेश्याम चक, निक्की पाराशर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here